






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2026। मई के दूसरे रविवार, 10 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा है। मातृ दिवस से पूर्व आज जयपुर पब्लिक स्कूल में “मेरी प्यारी माँ”विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं नन्हें मुन्ने बच्चों ने माँ के लिए सुंदर रंगों में कार्ड सजाएं। बच्चों ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर दोनों प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोया तो कहीं चित्र के रूप में कागज पर उतारा।
विद्यालय के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने माता के प्रेम, धैर्य और समाज में उनके योगदान के प्रति आभार प्रकट करने के रूप में इस दिन को मनाने का उद्देश्य बताया। घिंटाला ने कहा कि माँ का स्थान जीवन में सबसे ऊँचा है। वह हमारी स्रष्टा है और हमें सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार अपनाने और परिवार के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रबंध निदेशक चंद्रमुखी घिंटाला ने कहा कि माँ का प्रेम नि:स्वार्थ होता है और बच्चों को अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक संदीप गोदारा ने ऐसे आयोजनों से बच्चों में संवेदनशीलता, संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूती मिलने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्य सत्यपाल, विक्रम, संदीप सिंह, विनोद कुमार, हरीश शर्मा, श्याम भारती, विष्णु सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।




