May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-07-09 at 4.50.59 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2023। बड़ी खबर जिला भाजपा से आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के बाद आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार बीकानेर देहात जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष व जिला सह कोषाध्यक्ष के पदों पर नियुक्तियां दी गई है। जिला कार्यकारिणी में श्रीडूंगरगढ़ के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शिव स्वामी व कुंभाराम सिद्ध को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है। जिला उपाध्यक्ष पद पर जिले भर से आठ नियुक्तियां हुई है जिनमें से दो श्रीडूंगरगढ़ को मिली है। बता देवें स्वामी 1977 के आपातकाल के बाद 1978 में गठित जनता पार्टी के काल से भाजपा में सक्रिय है। स्वामी ने युवामोर्चा जिलाध्यक्ष से लेकर विभिन्न पदों पर पार्टी में लगातार अपनी सेवाएं दी है। वहीं कुंभाराम सिद्ध वर्तमान में जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत है और अब उन्हें जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है। दोनों ही नेताओं को पार्टी के कार्यकर्ता बधाई दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी ने पार्टी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए पार्टी के प्रति निष्ठा से कर्तव्य निर्वाह करने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुंभाराम सिद्ध ने भी पार्टी के प्रति निष्ठा का संकल्प दोहराया और निष्ठा से कार्य करने की बात टाइम्स को बताई।