May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवंबर 2021। अपनी मेहनत व लग्न से सफलता का मुकाम हासिल करने वाली प्रतिभाओं से समाज की युवा पीढ़ी जीवन मे प्रगति की प्रेरणा लेवें ये कहा स्वर्णकार समाज समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश कड़ेल ने। कस्बे के स्वर्णकार माताजी मंदिर में रविवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कड़ेल ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं के विकास के लिए समाज सामूहिक प्रयास की बढ़ाएगा। समारोह संत रामानंद महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुआ व समारोह की अध्यक्षता धर्मचंद मौसूण ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, प्रधान पति केसराराम गोदारा, असिस्टेंट कमिश्नर रामावतार लावट, शंकरलाल कड़ेल, इंदरचंद भामा उपस्थित रहें। समारोह में समाज के एसएसओ, आरएएस, डॉक्टर, शिक्षक, समाजसेवी, राजनीति से जुड़ी प्रतिभाओं व 10वीं, 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सभी प्रतिभाओं को साफा पहनाकर सम्मान पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के स्वर्णकार समाज के नागरिकों ने भाग लिया। समिति मंत्री ओमप्रकाश धूपड़ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिभा सम्मान समारोह में वीणा सोनी, सपना सोनी, दिव्या सोनी का स्वर्णकार समाज ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष ने संत रामानन्द महाराज का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने प्रतिभाओं को पूरे समाज की धरोहर बनाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज ने आयोजित किया सम्मान समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में शामिल हुए समाज गण।