






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2024। उपखंड में लोकसभा चुनाव 2019 में दुलचासर बूथ पर सबसे कम मतदान होने से चिंतित निर्वाचन आयोग ने आज गांव के राबाउमावि में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने क्षेत्र की सभी महिलाओं से बूथ तक जाकर मतदान जरूर करने का आह्वान किया। मित्तल ने कहा कि लोकतंत्र में आधी आबादी महिला शक्ति है और महिलाओं को भी बढ़-चढ़ कर मतदान अधिकार का प्रयोग करना ही चाहिए। महिला शक्ति को भी लोकतंत्र में भागीदारी निभाना जरूरी है। मित्तल ने आयोजन में उपस्थित सभी महिलाओं व ग्रामीणों को मतदान शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने ग्रामीणों से 19 अप्रैल को मतदान कर अपनी राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाने की अपील की। इस दौरान सूडसर नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार, सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया सहित उपखंड कार्यालय की निर्वाचन शाखा की पूरी टीम उपस्थित रही। सम्मेलन के बाद गांव की मुख्य गलियों से मतदाता जागरूकता रथ के साथ वाहन रैली निकाली गई। रैली को उमा मित्तल ने रवाना किया और रैली में राबाउमावि दुलचासर के विद्यार्थियों ने बीएलओ की अगुवाई में मतदान प्रेरक बेनर लेकर खूब नारे लगाए। रैली में ग्रामीणों सहित निर्वाचन शाखा के कार्मिकों व महिला शक्ति शामिल हुई। कार्यक्रम का संचालन नौरतमल शर्मा ने किया। इसके साथ ही तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा के नेतृत्व में निर्वाचन शाखा की टीम गांव की रोही में अनेक खेतों और ढाणियों में पहुंची और खेतों में लावणी कर रहे किसान मतदाताओं को बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की। उपखण्ड कार्यालय निर्वाचन शाखा से भव्य कटारिया, मुकेश कुमार झरवाल, मुखराम बाना, सहीराम भामू, पवन माली, ओमप्रकाश सारण, लीलाराम मीणा, मदन मेहरा भी उपस्थित रहें।







