May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-06 at 21.09.28

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में टैक्सी स्टैंड पर दो गुट आपस में भिड़ गए। मौके पर तलवारें व धारदार हथियार चले और आस पास के व्यापारी घटना देखकर सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ युवकों को चोटें भी आई है। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो हैड कास्टेबल धर्माराम मीणा पुलिस दल व दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। मीणा ने बताया कि सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची परंतु युवक भाग छूटे, उनकी तलाश की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है व बाजार में बड़ी चर्चा का विषय बन गया है।