May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-06 at 20.14.18

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2025। पिता की मृत्यु के बाद एक विवाहिता को पैतृक हिस्से में मिली संपत्ति बेचकर रूपए पति व सास को देने की बात पर उसका घर उजड़ने की कगार पर आ गया। 28 वर्षीय राधा पुत्री दिवंगत कालूराम जाट निवासी धीरदेसर चोटियान ने अपने छोटे भाई के साथ थाने पहुंच कर अपने पति रामरतन पुत्र प्रह्लादराम जाट निवासी गोपालसर, अपनी सास जशोदा, मामा हरीराम व गुलाराम निवासी दुसारणा के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 21 फरवरी 2015 में हुआ। विवाह के समय पिता व ननिहाल वालों ने दहेज में नगदी, सोने चांदी के गहने, कपड़े, दहेज का सामान दिया। जब पति व सास पहली बार उसके पीहर आए तो पिता ने 5 लाख नगदी सहित सोने के गहने आरोपियों को संभलाएं। उसके मामा उसकी सास के जीजा लगते है। विवाह के बाद वह ससुराल आने जाने लगी तो शुरू से ही पति व सास ने कम दहेज के ताने देने लगे। आरोपी कार की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने लगे। तीन साल पहले पीड़िता के पिता की मौत हो गई, तो पिता के बाद पैतृक संपत्ति में हिस्सा परिवादिया के नाम होने पर पति व सास व सास के जीजाओं ने मिलकर उसका पैतृक हिस्सा बेचकर आपस में रूपए बांट लेने का षड्यंत्र रचा। आरोपी उसे पैतृक हिस्सा बेचकर रूपए लाकर देने के लिए परेशान करने लगे। 1 सितंबर 2023 को परिवादिया अपने पीहर आई तो पति ने वहां आकर उसके साथ मारपीट कर भाग गया। पंच पंचायती के बाद पीड़िता ससुराल गई तो 20 दिन बाद ही आरोपियों ने मारपीट कर उसकी 3 साल की बेटी के साथ घर से निकाल दिया। उसके 7 व 5 साल के पुत्रों को जबरदस्ती अपने पास रख लिया और उनसे मिलने नहीं दिया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय दिलवाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को दी है।