May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2024। दशहरा समारोह समिति द्वारा 55 फीट ऊंचे रावण का दहन धमाको के साथ होने वाल आतिशबाजी के बीच किया जाएगा। रावण दहन की पूरी तैयारी कर ली गई है। भगवान श्रीराम सहित विभिन्न देवी देवताओंं की झांकी गणेश मंदिर से रवाना हो चुकी है एवं बाजार के मुख्य मार्गों से गुजर रही है। झांकी बाजार से कालूबास, रेगर बस्ती होते हुए दशहरा मेदान पहुंचेगी। समिति के संजय करनाणी ने बताया कि यहां पर भव्य आतिशबाजी बिजली से की जाएगी एवं कई टन पटाकों से भरे हुए रावण का दहन किया जाएगा। मैदान पर आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई है एवं शाम 6 बजे रावण दहन का समय निर्धारित किया गया है।