






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2025। क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मोमासर में बोर्ड परीक्षा 10वीं व 12वीं में श्रेष्ठ अंक हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। गांव में उच्च शिक्षण को बढ़ावा देने व युवाओं को शिक्षा के प्रति गंभीर होने का संदेश देने के लिए मोमासर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सत्र 2024-25 में गांव के वे सभी विद्यार्थी जिन्होंने 10वीं व 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है, का सम्मान किया जाएगा। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी गांव में शिक्षा जगत में सक्रिय पवन सैनी व मुकेश नाई के पास 22 सितंबर तक अपनी अंकतालिका व आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा करवा अपना नाम पंजीयन करवा सकते है। विद्यार्थी अपना चालू मोबाइल नबंर भी नोट करवा देवे ताकि उन्हें आगामी सूचनाएं दी जा सकें। सम्मान समारोह में आर्थिक सहयोग मोमासर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज संचेती करेंगे। संचेती ने बताया कि गांव के युवा सम्मान से प्रोत्साहित होकर अपने आगे के अध्ययन व शिक्षण के प्रति अधिक जिम्मेदार होकर लक्ष्य प्राप्ति कर सकें ऐसा प्रयास किया जाएगा। जिससे गांव का नाम रोशन हो सके। वहीं अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी या अभिभावक मुकेश नाई 9982656080 या पवन सैनी 8955202205 से संपर्क कर सकते है।




