May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2025। कस्बे की बेटी कुसुम पुत्री गौरीशंकर प्रजापत ने राज्य स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राउमावि बालिका में 12 की छात्रा कुसुम ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता (चित्रकला) में प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के संगीत व्याख्याता महेंद्र दाधीच ने बताया कि उदयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में कुसुम ने बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व किया व दूसरे स्थान पर रही है। इससे पूर्व वे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही थी। कुसुम को उदयपुर में प्रतियोगिता संपन्न होने पर रजत पदक के साथ के प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर आयोजकों ने सम्मानित किया। स्कूल की प्राचार्य पद्मा कौशिक सहित स्टाफ ने छात्रा को शुभकामनाएं दी। परिजनों ने भी प्रसन्नता जताई।