May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2024। पालिका द्वारा कचरा संग्रहण व्यवस्था के दौरान कालू रोड पर स्थित पक्का जोहड़ के पास छोटा डपिंग यार्ड बनाया जा रहा है जिसमें टैक्सियों द्वारा सुबह का कचरा संग्रहण कर डाला जाएगा। सोमवार सुबह से पालिका ने इस प्रयोग पर कार्य प्रारंभ किया और मोहल्लेवासी इसके विरोध में उतर गए। मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और टैक्सियों को रोक कर यहां कचरा नहीं डालने की बात कहते हुए नारेबाजी कर रहें है। ये लोग आबादी, शिव मंदिर व बड़ी सरकारी स्कूल के निकट कचरा संग्रहण नहीं किए जाने की मांग कर रहें है। श्याम सुंदर पुरोहित, रणजीत बोहरा, महादेव बोहरा, पार्षद पवन उपाध्याय सहित अनेक लोग मौके पर पहुंचे है और पालिका द्वारा यहां कचरा नहीं डाले जाने की मांग करते हुए विरोध जता रहें है। पालिका के सफाई निरीक्षक कमल चांवरिया ने बताया कि शहर से कचरा एकत्र की ट्रेक्टरों से कचरा बड़े डम्पिंग यार्ड में पहुंचाया जा रहा है वहीं छोटी टैक्सियों से कचरा पक्के जोहड़ के पास छोटे डम्पिंग यार्ड में डाला जा रहा है। यहां से रोजाना शाम 4 बजे कचरा ट्रेक्टरों से बड़े डम्पिंग यार्ड में पहुंचाया जाएगा। चावंरिया ने बताया कि कचरा निस्तारण को व्यवस्थित करने के प्रयास में इसे प्रयोग के तौर पर किया जा रहा है जिससे सुबह के समय पूरे शहर से छोटी टैक्सियों में माध्यम से कचरा संग्रहण किया जा सकें। मोहल्ले के अनेक नागरिक मौके पर एकत्र हो गए है व पालिका कर्मी भी मौके पर पहुंच गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कचरा लिए मौके पर टैक्सियों की लगी कतार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोहल्लेवासी पहुंचे मौके पर, जताया विरोध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आबादी के निकट छोटा डंपिंग यार्ड बनाने का विरोध।