






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2025। 66वीं ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूली छात्र छात्रा (11 वर्षीय) खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर पब्लिक स्कूल में होगा। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि 14 सितंबर से 17 सितंबर 2025 तक विद्यालय प्रांगण में 11 वर्षीय स्कूली छात्र व छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें उपखंड क्षेत्र के विद्यालयों के खिलाड़ी टीमें शामिल होगी। इस दौरान कबड्डी, खो खो, जिम्नास्टिक, एथेलेटिक्स में 50 मी. 100 मी. दौड़ व 4*100 मी. रिले, लंबी कूद की खेल प्रतियोगिताएं और साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन होगा। स्कूल प्रांगण में आयोजन संबंधी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।




