May 22, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2025। पंचायत समिति परिसर में प्रतिमाह के दूसरे गुरूवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई आज संपन्न हुई। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जन सुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। जनसुनवाई में कुल 26 परिवाद आए, जिनमें से शहरी क्षेत्र में व्यवस्थाओं को लेकर रहें तो ग्रामीण क्षेत्रों से बिजली पानी की समस्याओं के निस्तारण की मांगे की गई। बिजली पानी के विभागों को समय पर निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। कितासर भाटियान में ग्राम पंचायत के भवन का स्थान परिवर्तन करवाने के संबंध में परिवाद दी गई। गांव राजेडू निवासी तेजाराम पुत्र गोधुराम जाट ने अपने घर का रास्ता खुलवाने की मांग है। जैसलसर से भी एक परिवादी रेलवे से घरों का रास्ता खुलवाने की मांग की आई। गांव झंझेऊ में भगवंत सिंह पुत्र मेघसिंह ने खेत का रास्ता खुलवाने की मांग की। एक किसान ने फसलों में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मांग की वहीं भारतीय किसान संघ की स्थानीय इकाई ने गोजा व लट के प्रकोप से हुए नुकसान की गिरदावरी करवाने की मांग की। गांव बिग्गा के ग्रामीणों ने जोहड़ पायतन की भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई। पानी सप्लाई में अनियमितता और जर्जर पोल बदलने, खुले तार बदलने, ढीले तार कसवाने की शिकायतें विभागीय अधिकारियों को सौंप दी गई। वहीं शहर में अवेध होर्डिंग्स हटवाने, पुराने बस स्टैंड के पास गाड़ियां खड़ी करने की अनुमति देने, बाजार में मूलभुत सुविधाओं के संबंध में, पालिका द्वारा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र मे नाम व दिनांक में समय पर संशोधन करने, कालू बास में पेयजल सप्लाई सुचारू करवाने की मांग आई। भाजपा के शहर महामंत्री मदन सोनी व मंडल मंत्री महेंद्र पारीक, पार्षद संतोष बोहरा ने उपखंड अधिकारी को पत्र देकर स्टेट हाइवे 06 सड़क के दोनों और किकर व झाड़ियां हटवाने, झंवर बस स्टैंड से सरदारशहर रोड पर फैली रहने वाली कंक्रीट व बजरी हटवाने, घुमचक्कर से मुख्य बाजार में पुस्तकालय तक सड़क डिवाइडर पर बने गड्ढों की मरम्मत करवाने, कालू रोड पर ड्रैनेज से करनी नगर तक स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। हिंदू क्रांति सेना ने मुख्य बाजार में व्यवस्थाओं के संबंध में सुधार करने की मांग की है। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के आदेश दिए।