August 30, 2026
WhatsApp Image 2024-09-08 at 17.02.35

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2024। विप्र सेना में बीकानेर जिले की सभी तहसील मुख्यालयों पर वरिष्ठ अध्यक्षों की नियुक्ति देहात जिलाध्यक्ष राजकुमार सारस्वत ने की है। श्रीडूंगरगढ़ की जिम्मेदारी कस्बे के सक्रिय युवा गोपाल व्यास शास्त्री को मिली है। शास्त्री ने संगठन की रीति नीति के अनुसार पूरी निष्ठा व समर्पण से कार्य करने की बात कही। वहीं लूणकरणसर अध्यक्ष शंकर उपाध्याय, कोलायत अध्यक्ष कन्हैयालाल साँखी, खाजूवाला अध्यक्ष गणेश राजपुरोहित, नोखा अध्यक्ष हेमंत जोशी, व अनूपगढ़ अध्यक्ष विनोद पारीक को नियुक्त किया गया है। नियुक्तियों की अनुशंसा प्रदेश महामंत्री रविंद्र जाजड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सारस्वत, संभाग अध्यक्ष हरिगोपाल उपाध्याय व संभाग प्रभारी पवन सारस्वत ने की है।