May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-09-08 at 17.28.27

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2024। रतलाम से श्रीडूंगरगढ़ आ रहें कस्बे के निवासी के साथ ट्रेन में चोरी की वारदात हो गई है। 69 वर्षीय जुगलकिशोर पुत्र सीताराम शर्मा अपनी पुत्रवधू के साथ रतलाम से श्रीडूंगरगढ़ आ रहें थे। रिंगस से सीकर के बीच चलती ट्रेन में उनका लेडिज पर्स चोरी हो गया। जुगलकिशोर ने अपने भतीजे हरिप्रसाद सिखवाल के साथ रतनगढ़ पहुंचकर जीआरपी थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने टाइम्स को बताया कि शनिवार शाम 3.50 बजे रतलाम से महामना एक्सप्रेस के स्लीपर-3 में बैठे। देर रात 2 बजे महिला ने अपना पर्स संभाला तो पर्स उनके पास ही था। करीब तीन बजे सीकर स्टेशन पर जब महिला ने फोन निकालने के लिए पर्स ढूंढा तो पता चला किसी अज्ञात चोर ने पर्स चुरा लिया है। ट्रेन के स्लीपर कोच से चोरी हुए पर्स में मोबाईल, 4 हजार रूपए नगदी, एक सोने का मंगलसूत्र व घर की चाबियों सहित कुछ अन्य सामान था। जीआरपी रतनगढ़ ने मामला दर्ज कर लिया है।