May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2024। भीषण में गर्मी में पेयजल की किल्लत से नाराज वार्ड 13 के नागरिकों ने पीली टंकी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। युवकों ने नारेबाजी करते हुए तीन दिन से पानी सप्लाई नहीं होने की शिकायत करते हुए तुंरत पानी सप्लाई करने मांग की। मौके पर वार्ड के मोहम्मद ताहिर, इलमुद्दीन, परवेज, राजू, चमन अली, आवेश, साकिर, इमरान, शाहरूख खान, इरफान, सोहेल सहित अनेक युवाओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची व मामले में समझाईश का प्रयास किया। वहीं विभाग के सिटी जेईएन बजरंग पड़िहार ने बताया कि तीन मोटर जल जाने के कारण सप्लाई बाधित हुई है जो शाम तक सुचारू कर दी जाएगी। पड़िहार ने बताया कि बिजली सप्लाई प्रभावित होने के कारण पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ रहा है और इसलिए गर्मी के मई, जून माह में पूरे शहर में पानी सप्लाई एक दिन छोड़ कर एक दिन दी जाएगी। गर्मी के बाद पुन: पानी की उपलब्धता के आधार पर सप्लाई प्रतिदिन करने का विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेयजल सप्लाई के लिए विद्युत आपूर्ति पूरी करने के लिए बिजली विभाग को भी सूचना दे दी गई है।