






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2025। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 03 रेलसेवाओं में 01-01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि गाडी संख्या 22471/22472, बीकानेर – दिल्ली सराय – बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 14.08.25 से 31.08.25 तक एवं दिल्ली सराय से दिनांक 16.08.25 से 02.09.25 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। वहीं गाडी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 14.08.25 से 31.08.25 तक एवं उदयपुर सिटी से दिनांक 15.08.25 से 01.09.25 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। इसी के साथ रेलवे ने गाडी संख्या 12495/12496, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 14.08.25 को एवं कोलकाता से दिनांक 15.08.25 को 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।



