August 29, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2026। पीएमश्री राउमावि ताल मैदान श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न शिक्षकों के पदों पर अस्थाई भर्ती ली जानी है। स्कूल प्राचार्या ने बताया कि वाणिज्य संकाय में अर्थशास्त्र, व्यावसायिक प्रबंधन, लेखाशास्त्र के पद, कृषि संकाय में कृषि विज्ञान, विज्ञान संकाय में जीव विज्ञान व रसायन विज्ञान, अंग्रेजी अनिवार्य के 2 पद, वरिष्ठ अध्यापक के लिए गणित व संस्कृत पदों पर अस्थाई भर्ती ली जानी है। अर्हता प्राप्त अभ्यर्थी 17 अगस्त से पहले स्कूल में अपना आवदेन मय दस्तावेज जमा करवा सकते है। प्राचार्या ने बताया कि अंतिम चयन विद्यालय स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। वहीं अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी स्कूल में संपर्क कर जानकारी ले सकते है।