






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसम्बर 2020। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के दिशानिर्देश से तेयुप श्रीडूंगरगढ़ द्वारा एक साथ, एक समय, एक सामायिक कर विश्वमैत्री का एक संदेश आगामी 3 जनवरी को पूरे जैन समाज के साथ दिया जाएगा। तेयुप द्वारा सामायिक दिवस का आयोजन किया जाएगा और विश्वमैत्री के उत्सव के रूप में मनाए जाने वाले दिवस के सफल आयोजन हेतु कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए है। आज नायब तहसीलदार जयनारायण व उपनिरीक्षक लालबहादुर ने सामायिक दिवस के पोस्टर का विमोचन करते हुए दोनों अधिकारियों ने जैन समाज को शांति व सद्भाव के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी। पोस्टर विमोचन संस्था मंत्री प्रदीप पुगलिया, कार्यक्रम संयोजक पीयूष बोथरा व परामर्शक पवन सेठिया ने करवाया व प्रचार प्रसार में जुट गए है।




