






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसम्बर 2020। गांव उदरासर में दो-दिवसीय डे-नाइट शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसके उद्घाटन मैच में उदरासर ए ने लोडेरा की टीम को हराया। प्रतियोगिता में कुल 21 टीमों ने भाग लिया है तथा प्रतियोगिता का उद्धघाटन पूर्व सरपंच लेखराम गोदारा ने किया। गोदारा ने फीता काटते हुए खिलाड़ियो से खेल की भावना से खेलने का आग्रह किया व युवाओं से खेल को शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जीवन में नित्य अपनाने की बात कही। प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता भंवरलाल सारस्वत, मनोज गोदारा ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता का समापन होगा व विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।




