






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2024। हाइवे पर गांव बेनीसर व हेमासर के बीच तेज गति स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी एक गाय से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई व गाड़ी सवार दो तीन युवक मौके से फरार हो गए है। कार बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही थी। कार चूरू नबंर की है और पुलिस को सूचना दे दी गई है। हाइवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई है और गाय को साइड में कर गाड़ी को थाने पहुंचाया जाएगा।




