May 21, 2026
IMG-20220607-WA0003

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2022।बकस्बे में स्थित एक निजी संस्थान में पढ़ने व स्कूल के ही होस्टल में रहने वाला 11वीं का छात्र स्कूल की दीवार फांद कर भाग गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर चौतिना कुआं निवासी लक्ष्मण मोदी का बेटा 17 वर्षीय प्रेम मोदी सेसोमू स्कूल में पढ़ता है। आज शाम बालक 5.30 बजे के आस पास स्कूल से भाग छुटा। बालक अभी तक घर नहीं पहुंचा है व परिजन उसे तलाश करते हुए परेशान हो रहें है। परिजन अब श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने पहुंचे है व गुमशुदगी दर्ज करवा रहें है। बालक के परिजनों ने सभी पाठकों से गुहार लगाई है कि वे सभी जगह इस खबर को वायरल करें जिससे बालक की तलाश हो सकें। बालक के बारे में कोई सूचना होने पर  9214548049,  8769698877 सम्पर्क कर सूचना दे सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालक प्रेम को ढूंढ रहे है परेशान परिजन।