






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में मानवता उस समय तार तार हो गई जब मानसिक रूप से एक विमंदित व्यक्ति के साथ लाठियों से मारपीट की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोमासर बास में ओलदास के नाम से एक व्यक्ति लंबे समय से विमंदित है और हाथ में लोहे का सरिया लिए घूमता रहता है। यह व्यक्ति अपने घर भी नहीं जाता और कहीं भी बन्द पड़े घर में घुस कर सो जाता है। इन दिनों यह विमंदित भंसालियों की हवेली में रहने लगा था। दिन भर इधर-उधर घूम कर मांग कर कुछ भी खा लेता है और रात को वहां सो जाता था। ऐसे में बुधवार सुबह उस विमंदित मोमासर बास निवासी पर हवेली पर कब्जे का आरोप लगाते हुए कब्जा खाली करवाने के लिए रानी बाजार निवासी हेमराज भादानी अपने साथियों के साथ गया था। जहां विमंदित व्यक्ति ने उन पर वार कर दिया। ऐसे में आक्रोश में आकर हेमराज और उसके साथियों ने उस विमंदित की जम कर पिटाई कर डाली। घटना में विमंदित बुरी तरह से घायल हो गया और हेमराज को भी चोटें आई है। घटना के बाद दोनों जने हॉस्पिटल पहुंचे जहां से दोनों को बीकानेर रेफर किया गया। इस संबध में देर रात तक थाने में कोई मामला दर्ज नही हुआ है। मानसिक रूप से पागल व्यक्ति के साथ मारपीट के बाद मौहल्ले वासियों में रोष है। हर नागरिक आरोपियों को पागल के बराबर पागल होने की बात कहते हुए इंसानियत के नाम पर पिटाई की निंदा कर रहें है। मौहल्ले वासियों ने बताया कि गत दिनों इसी विमंदित ने एक पुलिसकर्मी वार कर दिया था और इंसानियत के नाते पुलिसकर्मियों ने इसे जयपुर ले जाकर इसके इलाज का प्रयास भी किया था।



