






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2024। धीरदेसर चौटियान में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार दोपहर प्रशासन की टीम ने करीब 2 किलोमीटर रास्ता अतिक्रमण मुक्त करवाया। यहां रास्ते पर से कब्जेधारियों को हटाकर तारपट्टी करवा इसे सुरक्षित किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ श्यामसुंदर आर्य ने बताया कि प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंच कर सुराणा जोहड़ का करीब 2 किलोमीटर 150 फुट चौडा़ रास्ता अतिक्रमण से मुक्त करवाया और तारपट्टी करवा दी है। इस दौरान गिरदावर शंकरलाल जाखड़, पटवारी धारासिंह, गौशाला अध्यक्ष प्रभुराम चौटिया, भारू मेघवाल, मामराज मेघवाल सहित अनेक मौजिज ग्रामीण मौके पर मौजूद रहें। गिरदावर जाखड़ ने बताया कि समझाईश से खेत मालिकों ने रास्ते से अपना अतिक्रमण हटा लिया व कुछ खेत मालिकों ने स्वयं ही आगे आकर अपने कब्जे हटाकर प्रशासन की टीम को पूरा सहयोग दिया है। एक दो जगहों पर प्रतिरोध भी किया गया। बता देवें गत 24 मई को भी यहां टीम ने कार्रवाई करते हुए जोहड़ पायतन की 221 बीघा भूमि भी अतिक्रमण मुक्त करवाकर तारपट्टी से सुरक्षित की। यहां स्थित करीब पांच किलोमीटर का रास्ता पूरा अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा।





