August 29, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव कल्याणसर पुराना में सोमवार रात शराब के नशे में उत्पात मचाते दो जनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि गांव से वाया फोन सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक डूंगरराम व मुन्नीराम नशे में ग्रामीणों से गाली गलौच करते हुए झगड़ा कर रहें है। इस पर सुरेश कुमार मय टीम मौके पर पहुचें व दोनों युवकों से समझाईश करने का प्रयास किया व नहीं माने तो उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले आए।