






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2020। केंद्र सरकार की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से बच्चों को जोड़ने की जिम्मेदारी भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने सभी मंडल प्रभारियों को सौंपी है। सारस्वत ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक का आयोजन किया जिसमें नाहर सिंह जोधा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। जोधा ने इस नीति के गुणों पर विस्तार से चर्चा की। सारस्वत ने बताया कि नई शिक्षा नीति में प्रारंभिक शिक्षा मातृभाषा देने के साथ 6वीं से व्यावसायिक शिक्षा जोड़ दी गयी है। इस नीति के जिला प्रभारी शिव प्रजापत ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विद्या भारती द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन www.mynep.in व प्रतिभागी के स्वयं के सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर या यूट्यूब व मोबाईल नंबर/ ईमेल आईडी आदि से होगा | बैठक का संचालन आई टी के ज़िला संयोजक कोजुराम सारस्वत ने किया| बैठक में ज़िला पदाधिकारी, सभी 22 मंडलों के मण्डल अध्यक्ष, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मण्डल प्रभारियों व सहप्रभारीयों ने भाग लिया । जिला सहप्रभारी देवीलाल मेघवाल ने सबका आभार किया।




