






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2020। क्षेत्र में कोरोना के फैलाव को देखते हुए प्रशासन भी नागरिकों में जागरूकता के लिए प्रयास कर रहा है। आज उपखंड कार्यालय के कार्मिकों व पुलिस के जवानों ने कोरोना जागरूकता रैली निकाली व नागरिकों को “दो गज दूरी मास्क है जरूरी” का संदेश दिया। ये मोटरसाइकिल रैली उपखंड कार्यालय से मुख्य बाजार होते हुए हाई स्कूल रोड तक निकाली गई। रैली में सभी कार्मिकों ने मास्क पहन कर कस्बेवासियों से अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की समझाईश भी की।




