






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 27 अगस्त 2020। राज्य सरकार गाय के नाम से वसूले गए रुपयों का उपयोग दूसरें कामों में किए जाने के सरकार के कदम का विरोध अब श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी प्रारंभ हो गया है। गौ संवर्धन निधि 2016 के विधान में संशोधन करते हुए गो संवर्धन निधि को अन्य आपदाओं में उपयोग करने का विरोध प्रारम्भ हो गया है। गौ शाला संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यानारायण स्वामी ने कहा कि राज्य सरकार के इस फैसले का पूरजोर विरोध करते हुए इसकी निंदा करते है। स्वामी ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी गौशालाओं के संचालकों से संपर्क किया जा रहा है और 31 अगस्त को होने वाले प्रदर्शन में क्षेत्र से बड़ी संख्या में संचालक भाग लेगें। सभी गौशालाओं के संचालकों ने इसे सरकार का गौ विरोधी निर्णय बताया। स्वामी ने कहा कि इस निर्णय के विरोध में होने वाले धरने व प्रदर्शन में भाग लेते हुए इसका विरोध करेंगे। स्वामी ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम शुक्रवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।



