May 20, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसंबर 2024। आस पास की खास खबर महाजन थाना क्षेत्र से आई है। यहां सेना के जवान ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्मी नॉर्थ कैंप में देर रात महाराष्ट्र निवासी संतोष पंवार ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक का शव महाजन सीएससी की मोर्चरी में रखवाया गया है। सैन्य अधिकारी सहित जवान अस्पताल में मौजूद है व शव का पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द किया जाएगा।