






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसंबर 2024। किराने की दुकान पर बैठे दुकान मालिक से उसके पड़ौसी परिवार के चार भाईयों व भाई के बेटों व दोहिते ने मिलकर मारपीट की। परिवादी ने सेरूणा थाने में पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। प्रभारी थानाधिकारी चैनदान ने बताया कि समंदसर निवासी 24 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र मदनलाल गोदारा ने अपने पड़ौसी भूराराम पुत्र मूलाराम भाट व उसके भाई धर्माराम, तोलाराम व सीताराम, भूराराम भाट के बेटे रिद्धकरण व मुखराम, उसके दोहिते गणेशाराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को 5 बजे वह अपने घर के आगे अपनी किराना की दुकान में बैठा था। तभी आरोपी दुकान के आगे आए और गाली गलौच करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने हाथ में लाठी व सरिए लिए हुए उसके साथ मारपीट की। परिवादी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



