May 21, 2026
विवाह के 25 दिन बाद सुबह 4 बजे घर से निकली दुल्हन गायब,  गुमशुदगी दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2021। क्षेत्र में एक युवक के विवाह के सुनहरे सपने दुश्चिंता में बदल गए है। तहसील के गांव जेतासर निवासी एक युवक के विवाह के 25 दिन बाद उसकी दुल्हन घर से गायब हो गई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि जेतासर निवासी रमेश गर का विवाह 15 मार्च को बरवाला, हिसार निवासी बीरमति उर्फ सुषमा से हुआ था। उसकी पत्नी सुषमा शनिवार सुबह 4 बजे घर पर किसी को बिना बताये घर से निकल गई। इस संबंध में गुमशुदा विवाहिता के ससुर मोटगर गुसाँई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है।