May 20, 2026
BIKE

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मानसून की कमी के कारण उत्तर के गांवो में हालात विकट है और गांव बीरमसर, जालबसर, लोढ़ेरा में पूर्ण अकाल पड़ गया है। सरकार आंकड़े जुटाने के बाद घोषणा करेगी परन्तु सूखे खेत के साथ किसान नम आँखों से अपना दर्द बयान कर रहें है। बता देवें इन गांवो में कृषि कुएं न के बराबर है क्योंकि यहां जमीन का पानी खारा है तथा इन गांवो के किसानों को बारानी फसल का ही एकमात्र सहारा है। कड़ी मेहनत के बाद इस बार मानसून की बेरहमी ने खेतों में खड़ी फसलों को बरबाद कर दिया है और किसान हारा हुआ महसूस कर रहा है। इन गांवो सहित गांव बिग्गा, ठुकरियासर, सातलेरा, जैसलसर में भी बारानी पूरी तरह सूख गई है और किसान रूठे राम के कारण राज के सहारे की आस लगाएं है। ध्यान रहें राज्यभर में औसत से कम बरसात के कारण बीकानेर सहित 14 जिले सूखे की कगार पर खड़ें है और बता देवें बीकानेर जिले में भी औसत बरसात में श्रीडूंगरगढ़ पिछड़ गया है और सबसे कम बरसात का रिकॉर्ड भी बन गया है। जालबसर सरंपच ओमप्रकाश लूखा ने बताया कि बारानी किसान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है और प्रयास किए जा रहें है कि सरकार शीघ्र अकाल घोषित कर किसानों को राहत देवें। ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी ने बताया कि बरसात नहीं होने से बारानी किसान के हालात विकट हो गए है और खड़ी फसल समाप्त हो गई है। बिग्गा सरंपच जसवीर सारण ने कहा कि सरकार शीघ्र अकाल राहत प्रदान करें क्यों कि क्षेत्र में बारानी पूरी तरह से नष्ट हो गई है। बिरमसर के किसान हरिराम डोटासरा ने बताया कि खेतों में खड़ी फसल बरसात नहीं होने से पूरी तरह से जल गई है। जालबसर के किसान नंदकिशोर मेघवाल ने रूआंसे होकर कहा कि पूरे परिवार की मेहनत रेत में ही मिल गई है।

अन्य गांवो की स्थिति भी टाइम्स आप सभी तक लगातार पहुंचाता रहेगा परन्तु फिलहाल उत्तर के इन चार गांवो के हालात पूरी तरह से बिगड़ गए है। हमारे क्षेत्र के सभी प्रामाणिक और विश्वसनीय समाचारों से जुड़ने के लिए जुड़े आप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जालबसर की रोही में नंदकिशोर मेघवाल का खेत, नष्ट हुई फसल के साथ अकाल से परिवार चिंतित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिरमसर में किसान हरिराम डोटासरा के खेत में फसल हुई नष्ट।