






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2021। क्षेत्र के गांव सोनियासर मिठिया में आज चिमाराम मेघवाल के घर मातम छाया है। चिमाराम कि चार पुत्रों की जोड़ी आज बिखर गई और छोटे से बड़े 20 वर्षीय दानाराम ने खेत मे पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी खा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मानसिक तनाव में था और तनाव में अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। युवक की मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।



