






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2021। देश में बेकाबू होते कोरोना को देखते हुए केंद्र सरकार ने सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। 10वीं के सभी छात्र अगली कक्षा में प्रमोट होंगे। 12वीं के एग्जाम भी फिलहाल टाले गए है परंतु इस पर फैसला 1 जून को लिया जाएगा।
परीक्षा पर लिए ये 4 बड़े फैसले
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ये फैसले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बुधवार दोपहर करीब घंटे भर चली बैठक के बाद लिए गए है।
1. 12वीं की परीक्षाएं, जो 4 मई से 14 जून तक होनी थीं, उन्हें टाल दिया गया है। CBSE बोर्ड 1 जून को रिव्यू करेगा। इसके बाद 12वीं की परीक्षाओं पर फैसला किया जाएगा। एग्जाम से कम से कम 15 दिन पहले छात्रों को परीक्षाओं की सूचना दी जाएगी।
2. 10वीं की परीक्षाएं कैंसल कर दी गई हैं। ये भी 4 मई से 14 जून तक होनी थीं।
3. 10वीं के छात्र प्रमोट होंगे। बोर्ड इसके लिए एक क्राइटेरिया तय करेगा, जिसके तहत छात्रों को प्रमोशन मिलेगा।
4. अगर कोई छात्र रिजल्ट को लेकर संतुष्ट नहीं है तो उसे परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। ये परीक्षाएं परिस्थितियों के सुधार के बाद ही कराई जाएंगी।




