






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2023। कस्बे में देवनारायण कॉलोनी के पूर्व में कच्ची बस्ती की निवासी एक पिछड़े वर्ग की महिला ने बिग्गाबास निवासी दो नामजद एंव अन्य 4-5 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वहां स्थित पालिका भूमि पर रहने बाली शायरादेवी मेघवाल ने बिग्गाबास निवासी आरीफ बेहलिम और जावेद मुस्लिम व अन्य के खिलाफ हाजिर थाना होकर विभिन्न आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके बसे हुये भूखंड का फर्जी तरीके से पट्टा बनवा लिया और पिछले करीब 15 दिनों से उसे घर छोड़ का भाग जाने के लिए धमका रहे है। आरोपियों ने गत 28 अक्टूबर को, फिर 30 अक्टूबर को और 31 अक्टूबर को उसके घर आये और उसके साथ गाली गलौच की। आरोपियों ने घर खाली करवाने के लिए गत 31 को उसके साथ मारपीट की एंव उसके गहने भी छीन लिए। पीड़िता की परिवाद पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एंव जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ करेंगे।
बिना पूरी प्रक्रिया के बने ताबड़तोड़ पट्टे विवाद की जड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नगरपालिका द्वारा विशेष सेवा के माध्यम से ताबड़तोड़ पट्टे बनाये गए है। इन पट्टों को बनाने से पहले पूर्ण प्रक्रिया नही हुई और इस कारण बड़ी संख्या में ऐसे पट्टे भी बन गए जिन भूमियों पर दूसरे लोग कई वर्षो से काबिज थे। ऐसे में अब ये पट्टे आये दिन विवाद का कारण बन रहे है।



