






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां आरएलपी ने डॉक्टर विवेक माचरा को अपना प्रत्याशी बनाया है। यहां अभी तक कांग्रेस द्वारा अपना प्रत्याशी घोषणा करने में देरी करने के कारण आरएलपी की टिकट भी रुकी हुई थी और शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मंगलाराम गोदारा द्वारा अपना नामांकन करने के बाद अब आरएलपी ने भी श्रीडूंगरगढ़ के लिए प्रत्याशी खड़ा कर दिया है। अभी अभी जारी लिस्ट में पार्टीने 7 जगहों पर अपने प्रत्याशी उतारे है। ग़ौरतलब है कि अपने जज्बाती अंदाज़ और बग़ावती तेवरों के कारण क्षेत्र में अपनी धरातलीय पकड़ रखने वाले डॉ विवेक माचरा की एंट्री के बाद श्रीडूंगरगढ़ के चुनावी मैदान को चतुष्कोणीय मोड़ आ गया है।




