May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-09-05 at 21.52.35

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितम्बर 2024। क्षेत्र में अंधेरा ढ़लते ही हाईवे पर मौत मंडराने लगती है और आए दिन हादसों में इंसानों के साथ साथ बड़ी संख्या में बेजुबान पशुओं की भी अकाल मृत्यू हो रही है। अभी अभी नेशनल हाईवे पर करणी हैरीटेज के पास बीकानेर से जयपुर जा रही एक निजी बस ने सड़क पार कर रही दो गायों को कुचल दिया। घटना में बस में सवार लोगों का में तो किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई लेकिन दोनो गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। वहां से गुजर रहे गांव बिग्गा के हरिशकंर पुरोहित एवं राकेश पुरोहित ने बस को रूकवाया एवं हाईव अथोरीटी को सूचना दी। मौके पर सड़क पर ही दोनो गायों के क्षत-विक्षत शवों के कारण अन्य वाहन भी नहीं गुजर पाए एवं यातायात में अवरोध की स्थिति बन गई। हाईवे टीम ने पहुंच कर रास्ते को खुलवाया।

स्टेट हाईवे पर युवाओं की टोली ने बांधे रिफलेक्टर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाईवे पर जहां दो गौवंश को बस द्वारा कुचला गया वहीं स्टेट हाईवे पर गांव धर्मास व बालाजी धाम के बीच में युवाओं की टोली ने गौवंश को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए उनके गले में रेडियम पट्टी बांधी। गौरक्षक टीम मिंगसरिया के कार्यकर्ताओं द्वारा यह कार्य लगातार किया जा रहा है एवं अपने गांव के आस पास के क्षेत्र में सड़क पर घूमने वाली बेसहारा गौवंश के गले में रिफलेक्टर बांधने का बीड़ा उठाया है। यह टीम सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होने वाले गौवंश के उपचार में भी सक्रिय रहती है। गुरूवार को रेडियम पट्टी बांधने में संदीप सिंह मिंगसरिया, राधेश्याम गोदारा, रामनिवास प्रजापत, पूनमचंद ज्यानी, दलीप सिंह राजू गोदारा, शोपाल सिंह, सीता राम, लक्ष्मण गोदारा, सुखराम गोदारा आदि कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं की टोली ने बांधे हाईवे पर गौवंश को रेडियम।