May 20, 2026
eveee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिन भर की पढ़ें 5 खास खबरें एक साथ, देखें सभी फोटो।

कृषि विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया क्षेत्र निरीक्षण

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को कृषि विभाग के सहायक निदेशक रघुवर दयाल सुथार तथा कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत ने क्षेत्र के गांवों में बनाए गए कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। सारस्वत ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक गुरुवार को कृषि पर्यवेक्षकों द्वारा अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहकर कार्य करने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा सप्ताह के अन्य कार्य दिवसों में कृषि पर्यवेक्षकों को अपने क्षेत्र का भ्रमण कर किसानों की समस्याओं का समाधान करना होता है। गुरूवार को ग्राम पंचायत बाना, रीड़ी, धर्मास, इंदपालसर सांखलान आदि ग्राम पंचायतों पर कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालयों का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान टीम द्वारा डीएपी खाद के विक्रेताओं के स्टॉक का भी वेरिफिकेशन किया गया। भ्रमण के दौरान सहायक कृषि अधिकारी हितेश जांगिड़, मुरारी शर्मा भी साथ रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि अधिकारियों ने किया कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालयों पर निरीक्षण।

लायंस क्लब ने आयोजित किया कार्यक्रम, 7 वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितम्बर 2024। गुरूवार को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर लायंस क्लब ग्रेटर द्वारा क्लब अध्यक्षत मनोज गुंसाई की अध्यक्षता में संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल प्रांगण में वरिष्ठ शिक्षकअभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के 7 वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान शॉल, श्रीफल, सम्मानपत्र, माल्यापर्ण एवं उपहार के साथ किया गया। क्लब मेंबरशिप कमेटी चेयरमैन कन्हैयालाल सारस्वत ने बताया कि सेवानिवृत वरिष्ठ शिक्षिका शारदा देवी पारीक, निजी विद्यालय संगठन प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू, राउमावि ताल मैदान के प्राचार्य डॉ० मनीष कुमार सैनी,  सेवानिवृत वरिष्ठ शिक्षक जगदीश प्रसाद स्वामी, ममहात्मा गांधी इंग्लिशन मीडियम स्कूल प्राचार्या विमला देवी गुर्जर, उदरासर के लेखराम धतरवाल एवं राबाउमावि के संगीत शिक्षक महेंद्र कुमार दाधीच का अभिनंदन किया गया। क्लब के एमजेएफ महावीर माली ने क्लब द्वारा क्षेत्र के प्रबुद्ध शिक्ष्ज्ञकों का सम्मान करने से क्लब के स्वंय सम्मानित होने की बात कही। विमल भाटी ने गुरु को ईश्वर से पहले स्थान देते हुए जीवन में शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला व विनोद गुंसाई ने समाज में शिक्षकों द्वारा दिए जा रहे योगदान को रेखांकित करते हुए गुरु परंपरा का निर्वहन सतत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महेश राजोतिया, सत्यनारायण स्वामी, क्लब सचिव पूनम सुथार, मनीष शर्मा, रमेश सोनी, इंद्र चौधरी, शाला प्रधान ललिता पुरी एवं संस्कार इन्नोवेटिव स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित था। क्लब द्वारा वरिष्ठ शिक्षकों के साथ साथ संस्कार स्कूल के समस्त स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लायंस क्लब ने किया वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान।

जिला जीतने वाले बेटों का किया सम्मान, गांव रीड़ी में उत्सव का माहौल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितम्बर 2024। शिक्षा विभाग के स्कूली खेल कुद प्रतियोगिता में कब्बड़ी सीनियर वर्ग में जिला जीतने वाले गांव रीड़ी के युवा खिलाड़ियों के गुरूवार को प्रतियोगिता स्थल खाजुवाला से श्रीडूंगरगढ़ एवं गांव पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। शेखावाटी उमावि के  इन खिलाडियों के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर घूमचक्कर पर निजी विद्यालय संचालकों एवं शिक्षकों द्वारा सम्मान किया गया एवं गांव पहुंचने पर उत्सव का माहैाल बन गया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने इन युवाओं को गांव के लिए गौरव बताते हुए सभी खिलाडियों को अपनी और से खेल किट प्रदान की व सभी खिलाडियों का माल्यापर्ण किया। विद्यालय संचालक मोहनसिंह मील ने बताया कि विद्यालय द्वारा भी इन खिलाडियों को 15 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया है। इस मौके पर ग्रामीणों ने इन खिलाडियों का भव्य स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला विजेता गांव रीड़ी के युवा खिलाडियों का स्वागत करते ग्रामीण एवं सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़।

सूडसर में धरना जारी, चौथे दिन पहुंचें ये किसान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितम्बर 2024। गांव सूडसर में सौलर प्लांट कम्पनी द्वारा किसानों से वायदा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुए गत सोमवार से किसान राहत संघर्ष समिति के बैनर पर शुरू किया गया किसानों का धरना आज गुरूवार को चौथे दिन भी जारी रहा। गुरूवार को धरने पर जसराम खोड, मांगीलाल भादू, सूरजाराम भादू, भागीरथ खोड, जेठाराम भादू, छात्र नेता भागीरथ भादू, मुन्नीलाल भादू, रूघाराम खोड, लिच्छुराम भादू, हनुमानाराम भादू, पूर्णाराम भादू, काशीराम भादू, रामलाल भादू, भागीरथ भादू, विकेश खोड, जीयाराम सेरडिया, हनुमानाराम भादू, रेवंतराम भादू, राजू भादू, कालूराम भादू किसान मौजूद रहे। किसानों ने कंपनी पर धोखाधड़ी कर उनकी जमीनें अधिग्रहण कर लेने, स्थानीय किसानों व ग्रामीणों को रोजगार देने का वादा तोड़ने के आरोप लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर में चल रहे धरने पर चौथे दिन मौजूद रहे ये किसान।

इंसान को सच्चे अर्थों में इंसान बनाना ही अणुव्रत का मूल उद्देश्य :- साध्वी संघ प्रभा

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितम्बर 2024। गांव मोमासर के तेरापंथ भवन में विराजित साध्वी संघ प्रभा ने पर्यूषण महापर्व के पांचवे दिन अणुव्रत चेतना दिवस पर विशेष धर्मसभा को संबोधित किया। साध्वीश्री ने प्रवचन देते हुए कहा कि जब तक जीवन में कथनी और करनी की समानता नहीं आएगी, तब तक धर्म का वास्तविक स्वरूप प्रकट नहीं होगा। और इसी वास्तविक स्वरूप को तेजस्वी बनाने के लिए आचार्य तुलसी ने अणुव्रत आंदोलन का प्रवर्तन किया। अणुव्रत चेतना दिवस मनाने का मुख्य ध्येय यही है की जन-जन में मानवीय मूल्यों की निष्ठा एवं नैतिक मूल्यों की प्रतिष्ठा का जागरण हो। साध्वी विधि प्रभा ने अणुव्रत गीत संगान किया व साध्वी प्रांशु प्रभा ने श्रावकों को चरित्र निष्ठ, प्रमाणिक, नैतिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गांव मोमासर के साथ साथ गांव आडसर से भी श्रृद्धालू व श्रावक पहुंचें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर के तेरापंथ भवन में प्रवचन देती साध्वीश्री।