May 20, 2026
हाइवे पर चलते चलते पलटी कार, सवार सुरक्षित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ से होकर गुजर रहे हादसों के हाइवे पर रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। बीकानेर के बड़ा बाजार निवासी शब्बीर अली अपनी कार से लक्ष्मणगढ़ जा रहा था और हाइवे पर श्रीडूंगरगढ़ से करीब 19 किलोमीटर आगे बिग्गाबास रामसरा के फांटे पर उसकी कार पलट गई। गनीमत रही कि कार में सवार शब्बीर अली के ज्यादा चोटें नही आई। गरीब सेवा संस्थान से जुड़े रामसरा निवासी राकेश जाखड़ व अन्य युवा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सवार को बाहर निकलने में मदद की है। कार पलटने ओर उसमे हुए नुकसान को देख कर सवार के सुरक्षित निकलने पर ग्रामीणों ने ईश्वर का आभार जताया। https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02kqPX9r5fN6v5W7KmgbEkccsVX8M1eessvGAGqaAubpLpLa8XXcu3eSZv7UPvNDcdl&id=100050712167013&sfnsn=wiwspmo&mibextid=6aamW6