






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवंबर 2022। आदतन शराबी ने रविवार शाम अपने घर में पत्नी व बच्चों से झगड़ा कर मारपीट पर उतारू हो गया। बच्चों ने थानेदार को फोन कर शिकायत करते हुए मदद करने की गुहार लगाई। एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि हैड कांस्टेबल बलवीर को मौके पर भेजा गया। बलवीर ने समझाईश का प्रयास किया परंतु आरोपी के नहीं मानने पर गांव रिड़ी से रेवंतराम पुत्र धींयाराम जाट को घर से 151 में गिरफ्तार कर झगड़ा नहीं करने के लिए पाबंद किया गया।



