






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवंबर 2022। नशा मुक्ति व समाज में सौहार्द व समानता के लिए जागरूकता के कार्य करते हुए अपनी सेवाएं देने वाली अणुव्रत समिति की नई कार्यकारिणी 2022 से 2023 का गठन कर लिया गया है। मालू भवन में रविवार देर शाम आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में समिति सदस्यों व पदाधिकारियों ने साध्वी चरितार्थ प्रभा के सान्निध्य में अणुव्रतों से जनसामान्य को जोड़ने की शपथ ली। साध्वी ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण की प्रेरणा से समाज की विभिन्न धाराओं के अगुवा बंधु एकजुट होकर नशामुक्ति सहित अणुव्रत के सद्संस्कारों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए प्रयास करें। कार्यक्रम का प्रारंभ विक्रम मालू व चमन श्रीमाल के अणुव्रत गीत संगान से हुआ। तथा शपथग्रहण अधिकारी लीलाधर बोथरा ने समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलवाई। पवन सेठिया ने 11 अणुव्रत संकल्पों का वाचन किया तथा उपाध्यक्ष छतरसिंह बोथरा व मंत्री रणवीरसिंह खिंची ने अणुव्रत आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने सभी का आभार जताया।
इन्हें दिया सम्मान, ये बने पदाधिकारी, ये होंगे सक्रिय सदस्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरंक्षक के रूप में विजयराज सेठिया व भीखमचंद पुगलिया कोलकाता को समिति के दिशा निर्देश तय करने के लिए संरक्षक पद सौंपा गया है। अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने उपाध्यक्ष पद पर छतरसिंह बोथरा व सुमति पारख को चुना है। मंत्री पद रणवीरसिंह खिंची व उपमंत्री पद पर मनोज गुंसाई व संजय पारीक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर विक्रम मालू, संगठन मंत्री रामचंद्र राठी प्रचार प्रसार मंत्री पद का दायित्व अशोक झाबक को सौंपा गया है। वहीं समिति के सदस्य के रूप में विशाल स्वामी, विमल भाटी, विजय महर्षि, करणीसिंह बाना, बजरंग सोमाणी, राजकुमार बाफना, कुंभाराम घिंटाला, राधेश्याम दर्जी, कन्हैयालाल जैन, शुभकरण पारीक, पवन सेठिया व राजू को शामिल किया गया है। वहीं परामर्शक मंडल में भीखमचंद पुगलिया जयपुर, जतन पारख, मोहनलाल सिंघी, महावीर माली, मनोज पारख, लीलाधर शर्मा को शामिल किया गया है। मानद सदस्य के रूप में उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, अधिशाषी अधिकारी, विकास अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को सम्मान दिया गया है।






