






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2024। वर्तमान दौर में अधिकांश जगहों पर विद्यार्थी व उनके अभिभावकों को केवल पैसे वसुलने का माध्यम माना जाता है लेकिन संस्कार स्कूल में सभी बच्चें स्कूल परिवार का हिस्सा है। यह संदेश दिया मंगलवार को संस्कार स्कूल के प्रबंधन ने और मौका था विद्यालय द्वारा अपने विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की और से मेले व सर्कस के भ्रमण करवाने का। विद्यालय प्रधानाध्यापक मनोज गुंसाई ने बताया कि बच्चों को मोबाईल एवं इंटरनेट के दुष्प्रभावों से दूर करने के प्रयास के रूप में बुधवार को बच्चों को सामूहिक रूप से सर्कस दिखाया गया। सर्कस में कलाकारों की शानदार कलाबाजियों के रोमांच को अपने सामने पहली बार देखा। अभी तक ऐसे करतब बच्चों ने मोबाईलों में ही देखे थे व प्रत्यक्ष मनोरंजन को महसुस कर नया अनुभव लिया। सर्कस में बौने कद के जोकरों के माध्यम से बच्चों ने खुल कर हंसने का आंनद भी लिया। सर्कस देखने के बाद बच्चों ने वहां गली दिल्ली आईसक्रिम, मुम्बई भेल, हैदराबादी बर्फ गोले का भी आंनद लिया।
शाम को होती है रंगत, दिन में विशेष शो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की मीडिया पार्टनरशीप में आयोजित हो रहे राजस्थान मेगा ट्रेड़ फेयर एवं सर्कस में शाम होने के साथ ही रंगत जोरदार हो रही है। दशहरा मैदान में सजी हुई लाईटें, रंग बिरंगी सजावटें, अलग अलग ग्रुपों के अलग अलग साऊंड सिस्टमों पर बजते गाने, अलग अलग झुलों पर रोमांच के अनुभव से शोर मचाते युवा और परिवार के साथ पहुंच कर खाने-पीने, खरीददारी का लुफ्त उठाते शहरवासी। सबकुछ मिला कर माहौल उत्सव जैसा हो रहा है। मेला शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक चल रहा है एवं विभिन्न स्कुलों, कोचिंग व अन्य ग्रुपों के लिए दिन में सर्कस के विशेष रियायती शो हो रहे है।





