






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2024। इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें मंगलवार दिन भर की छोटी-बड़ी खास खबरें एक साथ।
उपखण्ड अधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2024। उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल ने मंगलवार को ग्राम पंचायत बिग्गा का औचक निरीक्षण किया व विभिन्न निर्देश दिए। मित्तल ने ग्राम पंचायत कार्यालय, पशु चिकित्सालय, पटवार मंडल कार्यालय में निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत को गांव में सफाई व्यवस्था और अधिक सुचारू करने को कहा व पटवार मंडल रिकार्ड दुरूस्त करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार राजवीर सिंह, सरपंच जसवीर सारण, ग्राम विकास अधिकारी संजीव बुडानिया आदि मौजूद रहे।

पालिका तारबंदी में टुटे पाईप, सूचना के बाद भी नहीं ली गई सुध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2024। कस्बे के पुराने बस स्टैण्ड़ पर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद तारबंदी कर भूमि को सुरक्षित की गई। लेकिन इस कार्रवाही के दौरान वहां से गुजर रही पेजयल सप्लाई की पाईपलाईन कई जगहों से टुट गई। इस कारण यहां प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ ही बह रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मंडा ने बताया कि इस संबध में विभाग को कई बार सूचित कर दिया गया है लेकिन विभागीय उदासीनता से पिछले पांच दिनों से लगातार पानी व्यर्थ बह रहा है। मंडा ने त्वरित प्रभाव से लाईन सही करने की मांग की है।

गंगा सप्तमी पर लगा 15 मण तरबूज का गौ-भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2024। मंगलवार को गंगा-सप्तमी के मौके पर गांव दुसारणा स्थित श्री करणी गौशाला प्रांगण में 15 मण तरबूज का गौ-भोग लगाया गया। दुलचासर के देवकिशन मूंधडा, गणेश मल सुथार, राजीव चतुर्वेदी ने 15 मण तरबूज का भंडारा करवाया। वहीं शिवकुमार नंदलाल ओझा ने एक ट्राली चारा प्रदान किया। कार्यकर्ता किशारसिंह, ओमसिंह, ओमप्रकाश, मनीराम, जगदीश सिंह, प्रेमिसंह, श्रीभगवान, अभिषेक आदि ने सेवा सहयोग दिया।




