






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2022। अनियमित सप्लाई का विरोध करते हुए वार्ड 13 के नागरिकों ने रोज पानी देने की मांग की। सिंधी कॉलोनी व घुमचक्कर के पास के इलाके में जल सप्लाई की अनियमितता की शिकायत लेकर नागरिक विभाग कार्यालय पहुंचे व ज्ञापन दिया। पूर्व पार्षद फहीम हुसैन, मनोज, महावीर, रतनलाल सिंधी, उम्मेद काजी, इकबाल धोबी, साजिद, बाबू व सलीम ने विभाग को शिकायत कर रोजाना पानी देने की मांग की। नागरिकों ने बताया कि मोहल्ले में करीब दो माह से पानी की सप्लाई ठीक नहीं है। विभागीय अधिकारी ने उन्हें शीघ्र उचित समाधान का आश्वासन दिया।



