






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2024। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एक दुष्कर्मी को सलाखों के पीछे पहुंचाया व अन्य चार कार्रवाईयों में चार जनों को पकड़ा। एक कार्रवाई सरकारी स्कूल के पास धूम्रपान बेचने वाले के खिलाफ भी की गई। सीओ निकेत कुमार पारिक ने पोक्सो एक्ट में नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी पांचौड़ी, नागौर निवासी 20 वर्षीय युवक हुक्मदान पुत्र पूर्णदान चारण को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने युवक का जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वहीं हैड कांस्टेबल देवाराम ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बेनीसर निवासी 45 वर्षीय मदनलाल सांसी को गिरफ्तार किया। हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने शांतिभंग के आरोप में बिग्गाबास निवासी 30 वर्षीय दिनेश को पकड़ा वहीं एक अन्य मामले में ओमप्रकाश ने ही इंदपालसर बड़ा निवासी 21 वर्षीय मुकेश व कल्याणसर पुराना निवासी 39 वर्षीय मघाराम को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया। एक अन्य कार्रवाई में एसआई रविंद्र सिंह ने मंगलवर दोपहर सवा एक बजे गश्त के दौरान रूपादेवी स्कूल के सामने धुम्रपान बेचने के आरोप में 30 वर्षीय महेंद्र को सरकारी स्कूल के 100 मीटर दायरे में धूम्रपान नहीं बेचने के लिए पाबंद किया। पुलिस ने उससे 11 बिड़ी बंडल, 15 खुली बिड़ी, दो पैकेट सिगरेट के बरामद किए।



