May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-09 at 10.55.41 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिवर्ष होली पर श्रीडूंगरगढ़ अंचल में लोक संस्कृति के विभिन्न रंगों की अद्भुत छटा बिखरने लगती है। चारों और उत्साह व उल्लास का माहौल छा जाता है। मस्ती मजाक के साथ लोग सहज ही चंग धमाल के आयोजनों में भाग लेते है। रसियों के साथ जमकर ठुमके लगाते युवा नजर आते है तो इन्हें देखने के लिए महिला पुरूष, बच्चे बुजुर्ग सहित पूरा गांव ही होली उत्सव में शामिल हो जाता है। इस दौरान प्रवासी नागरिक भी बहुतायत लौट आते है और होली का आनंद लेते है। मोमासर व उदरासर में होली के रंग परवान पर चढ़ने लगे है। विभिन्न गांवो में आयोजन होंगे आप सभी अपडेट के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ..

मोमासर होली उत्सव 11 मार्च से 13 मार्च तक, तैयारियां शुरू।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व प्रसिद्ध मोमासर होली उत्सव 11 मार्च से 13 मार्च तक होगा। घींदड़ कमेटी व ग्रामीणों ने मुख्य बाजार में आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। चंग के साथ भिन्न भिन्न बहरूपियों के रूप सजने लगे है। विदित रहें यहां घींदड़ में आस पास के गांवो से ही नहीं लोग दूर दराज से भी होली का आनंद लेने पहुंचते है। उत्साह व उल्लास के रंग पूरे गांव के छा जाते है और हर कोई होली की मस्ती में डूबा नजर आता है। कमेटी सदस्यों ने क्षेत्रवासियों को परिवार सहित व इष्ट मित्रों सहित होली के इस विशेष आयोजन के साक्षी बनने का निमंत्रण भी दिया है। सदस्यों ने बताया कि 11 मार्च से 13 मार्च तक रात 9 बजे कार्यक्रम प्रारंभ होगा और 13 को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चंग व घूमर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई प्रसिद्ध चंग व घूमर दल शामिल होंगे। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

उदरासर में गूंज उठे मची है होली.. की धमाल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर के रसियों की चंग पर थाप व गायन एक अलग ही पहचान बनाने में कामयाब हुआ है। गांव उदरासर में होली की रंगत परवान चढ़नी प्रारंभ हो गई है। यहां रात को चंग के साथ धमाल गाने व झूमने का आयोजन गांव की गुवाड़ में प्रारंभ हो गया है। ग्रामीण उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल होने लगे है। रात छाने के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में मची है होली, लहरो लादे ननद का बीरा जैसी धमाल व बांसूरी के स्वर, चंग की थाप के साथ आनंदित माहौल की रचना कर रही है। विदित रहें उदरासर की युवा टीम विभिन्न राज्यों में भी चंग धमाल की प्रस्तुति देने पहुंचती है और महानगरों में राजस्थान की लोक संस्कृति को सजीव करने में योगदान देती है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर के आथुणा बास में शुरू हुआ चंग धमाल के साथ होली का उत्सव।

नन्हें मुन्नों ने रखा पहला रोजा, मांगी नेकीयत की दुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमजान का पाक माह चल रहा है और मुस्लिम समुदाय के घरों में रोजा रखने की रिवायत पूरी शिद्दत के साथ पूरी की जा रही है। शनिवार को 6 से 9 साल के नन्हें मुन्नें अहमद रजा, फिजा बाना, तयबा बानो, अमीरा बानो ने रोजा रखा और दुनिया में सभी को नेक नियत बक्शने की दुआ मांगी। परिवार जनों व समाज ने बच्चों को दुलारते हुए मुबारकबाद दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मासूमों ने रखा पहला रोजा, परिवार ली बलैया, दी मुबारकबाद।