May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-09 at 11.26.36

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2025। क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवो में आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती होगी। विभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 220 केवी रतनगढ़ में आपातकालीन कार्य होने के कारण 132 केवी मोमासर की सप्लाई करीब चार घंटे बंद रहेगी। इससे गांव मोमासर, सत्तासर, लालासर, आड़सर, उदरासर, जालबसर, बीरमसर, धीरदेसर पुरोहितान, कुंतासर, सुरजनसर, लाखनसर व लिखमादेसर की सप्लाई प्रभावित होगी। आप ये जानकारी इन गांवो के सभी ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे कटौती से होने वाली किसी असुविधा से बच सकें।