






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के प्रसिद्ध व प्राचीन मंदिर हनुमान धोरा मंदिर में हनुमान दरबार शुक्रवार शाम फुलों से सजाया गया। मंदिर प्रांगण में रात जागरण का आयोजन किया गया व कल शाम से ही सुंदरकांड व हनुमान चालिसा के पाठ संपन्न हुए। मंदिर में शरद पूर्णिमा का उत्सव रात को मनाया गया व खीर का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया जा रहा है। भजन कलाकार ने श्रीडूंगरगढ़ के ऊंचे धोरे आप विरोजो बालाजी.. भजन की प्रस्तुति दी तो श्रद्धालु झूम उठे। पंडित शिवभगवान ने बताया कि आज शाम चार बजे तक ही श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकेंगे। चंद्र ग्रहण के कारण शाम चार बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे और उसके बाद रविवार सुबह पुन: मंदिर में दर्शन होंगे।






