May 21, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2025। एक बेटी अपनी बीमार माँ से मिलने पीहर आई व चोरी के डर से गहने साथ ले आई। वहीं पीहर के घर से उसके गहने चोरी हो गए तो पति ने सेरूणा थाने पहुंच कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बीकानेर के सर्वोदय बस्ती निवासी ओमप्रकाश पुत्र भंवरलाल सुथार ने पुलिस को बताया कि वह हिसार में मजदूरी का कार्य करता है व घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। गांव देराजसर से परिवादी की सास ने 13 दिसंबर 2024 को उसकी पत्नी को फोन आया व उसे मिलने बुलाया। बीकानेर में चोरी के डर से परिवादी की सहमति से उसकी पत्नी अपने गहने लेकर 14 दिसबंर को पीहर चली गई। 22 दिसबंर को उसने पीहर में ही अपना बैग संभाला तो उसमें से सोने का गलपटिया, दो भुजबंद, लॉकेट के साथ सोने की चेन, हनुमानजी की मूर्ति, दो जोड़ी कान के झाले और कनोतियां, पांच अंगूठियां सहित करीब 13 तोला सोना चोरी हो जाने की जानकारी हुई। पीड़िता ने अपने पति को सूचना दी तो पति देराजसर पहुंचा। परिवादी ने पुलिस से चोर को पकड़ कर सोना बरामद करवाने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार को सौंप दी गई है।