






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2023। क्षेत्र में बिजली सप्लाई में आए संकट से बिजली किसानों की बैरन बन गई है और रह रोज कहीं ना कहीं किसानों का गुस्सा फूट रहा है और निगम अधिकारियों सहित प्रशासन भी जैसे तैसे कर हालातों को संभालने में लगा है। शनिवार को गांव देराजसर के ग्रामीणों का कमजोर सप्लाई के विरोध में गुस्सा फूट पड़ा एवं किसानों ने देराजसर जीएसएस पर तालाबंदी कर उसके बाहर ही धरना शुरू कर दिया है। इसी जीएसएस से गांव की बिजली आपूर्ति भी जुडी हुई है एवं करीब 220 कृषि कुंओं की सप्लाई भी हो रही है। लेकिन पर्याप्त बिजली नहीं मिलने की स्थिति में हुए पानी के अभाव में फसल तों खराब हो रहीं है। साथ ही वोल्टेज कम रहने से कृषि कुओं पर मोटर-बूस्टर जल जाते हैं। इससे किसानों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। जिसके विरोध में सैकड़ो किसानों ने शनिवार को देराजसर जीएसएस पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। किसानों ने गोपालसर फीडर को देराजसर से अलग करने, तीन नम्बर के फीडर को देराजसर द्वितीय जीएसएस में जोड़ने, देजरासर जीएसएस पर 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने, 4 नम्बर फीड़र में तार बदल कर डोगवायर लगाने, छह घंटे पूरे वोल्टेज के साथ सप्लाई देने और सिंगल फेस सप्लाई देने, देराजसर गांव की सप्लाई को कृषि फीडर से अलग करने एवं जीएसएस पर खराब पड़े वीसीबी को बदलने की मांग की गई है। धरने पर सरपंच गोमंदराम मेघवाल, मोहनलाल भादू, शंकरदास स्वामी, श्यामसुंदर सुथार, उम्मेदाराम मेघवाल, सुनील शर्मा, गोरधन भादू, मामराज भादू, भंवरदास स्वामी, रूघाराम भादू, भागूराम भादू, रेवन्तराम भादू सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद है एवं आरएलपी नेता विवेक माचरा भी मौके पर पहुंचे है।




