






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2021। गांव सातलेरा में तीन दिन से 80 घरों की आबादी घोर अंधेरे में परेशानियां झेल रही थी। यहां 8 सितंबर को होने वाले पीटीईटी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा व आटा पीसने के लिए गृहणियां, फोन चार्ज करने को लोग बिजली नहीं होने से परेशान हो उठे थे। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने इस जनसमस्या की पीड़ा को समझ कर इसे बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशन के बाद विभाग हरकत में आया और रात को ही क्रेन लेकर कर्मचारी गांव में पहुंचे व बंद पड़ी डीपी को बदल दिया। गुरूवार रात उजाला हो जाने पर ग्रामीणों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार व्यक्त किया। ग्रामीण सुगनाराम जाखड़ ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स संवेदनशील ढंग से नागरिकों की समस्या को उजागर करता है और इससे अधिकारियों को भी संज्ञान लेकर जनसेवा का अपना दायित्व पूरा करना चाहिए। फुसाराम मेघवाल ने बताया कि खबर प्रकाशन के बाद जीएसएस कर्मचारी हरिप्रसाद क्रेन लेकर पहुंचे व नई डिपी लगाकर रात को ही आपूर्ति सुचारू कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने कर्मचारी से मेघवाल मोहल्ले में अलग डिपी लगाकर बिजली आपूर्ति करवाने के बारे में भी वार्ता की।





